City Post Live
NEWS 24x7

लुगुबुरु को देंगे राष्ट्रीय धार्मिक स्थल का दर्जा : अमर बाउरी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

लुगुबुरु को देंगे राष्ट्रीय धार्मिक स्थल का दर्जा : अमर बाउरी

सिटी पोस्ट लाइव, बोकारो: लुगुबुरु घंटाबाड़ी में आयोजित संतालियों के अंतरराष्ट्रीय धर्म महासम्मेलन के दूसरे दिन शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन भी शामिल हुए। उन्होंने लुगु बाबा की महिमा का बखान करते हुए उन्हें अपना भी आराध्य बताया। साथ की कहा कि यह स्थल संथालियों की आस्था से जुडा हुआ है। इस धरोहर को बचाये रखने की जरूरत है। सरकार को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संथाली संमाज प्रकृति के पुजारी हैं। इस मौके पर राज्य के पर्यटन व कला-संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सरकार इस स्थल को विकसित करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इस स्थल को राष्टीय धार्मिक स्थल का दर्जा दिया जायेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सारी जरूरी शौचालय, बिजली, पानी, पथरीले, कंकडिले पथोंके जगह सुगम राह की सुविधा व्यवस्था की जायेगी। सभा को गोमिया विधायक योगेन्द्र प्रसाद महतो, योगेश्वर महतो, जगरनाथ महतो ने भी संबोधित किया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.