City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शुरू, देर रात नतीजे आने की उम्मीद

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शुरू, देर रात नतीजे आने की उम्मीद 

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड पुलिस एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया रविवार सुबह से ही शुरू हो गई है। रांची के चडरी स्थित लाइन टैंक रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में सुबह आठ बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। विजेताओं की घोषणा रविवार देर रात या फिर सोमवार को होने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन सचिव और संयुक्त सचिव समेत 7 पदों के लिए कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान को लेकर दूसरे जिले के वोटर के आने का सिलसिला जारी है। रांची के आसपास इलाके के वोटर वोट देने के लिए मतदान केंद्र में पहुंच रहे हैं। चुनाव में अध्यक्ष पद के योगेंद्र सिंह ,अशोक कुमार मंडल ,बृजेश कुमार सिंह, आलोक प्रवीण तिर्की और विनोद सिंह और उपाध्यक्ष पद के लिए अखिलेश्वर पांडेय, अरविंद प्रसाद यादव, अखिलेश कुमार, रामाकांत उपाध्याय तथा महामंत्री पद के लिए अक्षय कुमार राम, संतोष कुमार महतो, अशफाक अहमद सिद्दीकी उम्मीदवार है। जबकि संयुक्त सचिव के लिए मोहम्मद महताब आलम, रंजन कुमार, तारकेश्वर प्रसाद ,संजीव कुमार और दुबराज हेंब्रम शामिल है। चुनाव में कुल 20 उम्मीदवार खड़े हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला योगेंद्र सिंह और बृजेश कुमार सिंह के बीच है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.