City Post Live
NEWS 24x7

झारखण्ड फ़िल्म निर्माण की संभावनाओं से भरा राज्य है : मृदुला सिन्हा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में झारखंड दिवस का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा गोवा की धरती पर विश्व के अनेक देशों के साथ भारत के सभी प्रतिभागी राज्यों तथा विशेष रूप से फोकस राज्य के रूप में झारखंड का स्वागत है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड फ़िल्म निर्माण की संभावनाओं से भरा राज्य है। राज्यपाल 21 से 28 नवंबर तक गोवा में चल रहे 49वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के झारखंड दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थी। राज्यपाल ने कहा कि आईएफएफआई इस वर्ष झारखण्ड को फोकस राज्य के रूप में प्रमोट कर रहा है। इससे लोग झारखंड की कला-संस्कृति के बारे में जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में झारखंड के फिल्म पॉलिसी के बारे में लोगों को बताया जा रहा है जिससे फिल्मकार और फिल्म उद्योग से जुड़े लोग झारखंड की ओर आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे झारखंड़ी कलाकारों को भी रोजगार मिलेगा और झारखंड के पर्यटन स्थल भी प्रसिद्ध होंगे। इस तरह झारखण्ड के लोगों को फिल्म उद्योग के जरिए रोजगार के नये अवसर भी प्राप्त होंगे। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 68 से अधिक देशों के विभिन्न भाषाओं की 212 फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें झारखण्ड में बनी 7 फिल्में एमएसडी द अनटोल्ड स्टोरी, डेथ इन द गंज, रांची डायरी, बेगम जान, मोर गांव मोर देश, पंचलेट, अजब सिंह की गजब कहानी भी अन्य फिल्मों के साथ प्रदर्शित की जा रही है। इस अवसर पर झारखण्ड पर्यटन, कला, संस्कृति विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी, झारखण्ड के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, पर्यटन विभाग के सचिव राहुल शर्मा, झारखण्ड के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, झारखण्ड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राम लखन प्रसाद गुप्ता भी उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.