City Post Live
NEWS 24x7

झारखंडः 24 किसानों और 3 अधिकारियों का दल इजरायल रवाना

पाकुड़ के उपायुक्त कुलदीप चौधरी कर रहे हैं 27 सदस्यीय दल का नेतृत्व

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के 24 किसानों और 3 अधिकारियों का दल मंगलवार को नई दिल्ली से इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए रवाना हुआ। इजरायल रवाना होने से पहले रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार देर शाम किसानों को शुभकामनाएं दी थी। किसानों का दल आज देर रात तेल अवीव पहुंचेगा। वहां 16 अक्टूबर को इजरायल के कृषि क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ उन लोगों की बैठक होगी। कम से कम जल का उपयोग कर भूमि की अधिक से अधिक उर्वरता बनाये रखी जा सकती है और अधिक से अधिक उत्पादन हो सकता है, इसकी जानकारी दी जाएगी। पाकुड़ के उपायुक्त कुलदीप चौधरी दल का नेतृत्व कर रहे हैं। साथ में कृषि विभाग के उप निदेशक विकास कुमार और रांची जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी अनिल कुमार भी किसानों के साथ हैं।
तेल अवीव जाने वाले दल में शामिल हैं ये किसान
इजरायल दौरे पर जा रहे 24 किसानों के दल में किसान देवघर के अंबिका प्रसाद कुशवाहा और राजेंद्र यादव, गोड्डा से नीतीश आनंद और शशिकर झा, दुमका से रमेश हाँसदा, साहेबगंज से राजेश कुमार यादव और रमेशचंद्र रविदास, पश्चिम सिंहभूम से रमेश पूर्ति और मार्कस बोदरा, पूर्वी सिंहभूम से राम प्रताप महतो और सिदम चंद्र मुर्मू, गढ़वा से आनंद कुमार और धर्मेंद्र कुमार मेहता, गुमला से अनिम मिंज, खूंटी से दिलीप कुमार और तुलसी महतो, लातेहार से मिथेन्द्र लकड़ा, रांची से अरुण चंद्र गुप्ता और सुखदेव उरांव और श्री गनसु महतो, गिरिडीह से कुमार विवेकानंद और लक्ष्मण महतो, धनबाद से जगदीश रजक और रघुनंदन कुमार शामिल हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.