सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के हरमू मुक्तिधाम के शवदाह गृह (क्रिमेटोरियम) को जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया गया है। रांची जिला प्रशासन के द्वारा रांची नगर निगम को यह निर्देश दिया गया है। ज्ञात है कि, हरमू मुक्तिधाम स्थित क्रीमेटोरियम का संचालन रांची नगर निगम के द्वारा किया जाता है। और कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार शवों को जलाने के लिए इसका उपयोग किया जा रहा है। परंतु इस क्रिमेटोरियम में खराबी आने के कारण शवों को जलाने में ज्यादा समय व्यतीत हो रहा है। अतः जिला प्रशासन रांची के द्वारा रांची नगर निगम को इस क्रिमेटोरियम को जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया गया है।
Read Also
Comments are closed.