City Post Live
NEWS 24x7

रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सिलाई केंद्र का उद्घाटन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड प्रोफेशनल्स कांग्रेस के तत्वाधान में रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को देवी मंडप रातु रोड स्थित ग्लोबल कान्वेंट स्कूल में सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन झारखंड प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया।
 
जायसवाल ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं। इनके विकास से ही समाज व देश का विकास संभव हो पाएगा। महिलाओं को आध्यात्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त करने से ही मजबूती मिलेगी। भारत का संविधान सभी भारतीय महिलाओं की समानता की गारंटी देता है। सभी को अवसरों की समानता प्राप्त है। जायसवाल ने कहा कि राजधानी रांची की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के प्रति प्रोफेशनल कांग्रेस शुरुआत से ही कटिबद्ध है और रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगातार कार्य कर रही है। इस मौके पर  प्रोफेशनल्स कांग्रेस के रांची जिला अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, प्रदेश सचिव ख्याति मुंजाल, प्रदेश कोऑर्डिनेटर विद्याकर कुंवर आदि उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.