City Post Live
NEWS 24x7

बलात्कार नही रोक सकते तो चूड़ी पहन लें हेमंत सोरेन: लुइस मरांडी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय मे अयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि ’राज्य में बलात्कार की घटना कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। संथाल परगना के दुमका जिले के मुसफिल थाना की में आदिवासी महिला के साथ 17 युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने राज्य  आगे श्रीमती मरांडी ने कहा कि  मंगलवार को हाट से लौट रहे दंपति को युवकों ने बंधक बना लिया।घर से कुछ दूरी पर ही सूनसान इलाके में अपराधियों ने महिला के साथ घटना को अंजाम दिया।

श्रीमती मरांडी ने कहा कि अपराधियों ने शाम सात बजे से बारी-बारी से करीब 12 बजे रात तक महिला के साथ दुष्कर्म किया।आगे श्रीमती मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद जिस तरह से संथाल परगना में आये दिन आदिवासी बच्ची,महिला,साध्वी से जिस तरह की बर्बरतापूर्ण अमानवीय घटना हो रही है उससे संथाल परगना की महिलाएं में डर  का माहौल है।कोई भी माता-पिता अपने बच्चियों को घर से बाहर बाजार-हाट भेजने में कतरा रहे है। आगे श्रीमती मरांडी ने कहा कि  हेमंत सोरेन की सरकार बनाने के बाद 1300 से भी अधिक दुष्कर्म की घटनाएं हुई है,कुल आंकड़ा देखा जाए तो प्रतिदिन 5 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हो रही है। आगे श्रीमती मरांडी ने कहा कि भाजपा मांग करती है कि पीड़िता का 164 का बयान लिया जाए साथ ही पीड़ित महिला का मेडिकल बोर्ड के मध्यम से जांच कराई जाए, पीड़ित महिला एवं उसके परिवार को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। पीड़िता को सरकारी आर्थिक सुविधा उपलब्ध कराई जाए। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि आदिवासी समाज के नाम पर राजनीति करने वाली हेमंत सोरेन की सरकार में आदिवासी ही सुरक्षित नही है।राज्य में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार एवं दुष्कर्म की घटना में बढ़ोतरी हुई है उससे राज्य सरकार की नपुंसकता को दर्शाता है। आगे श्रीमती कुजूर ने कहा कि इस बर्बरतापूर्ण घटना के खिलाफ महिला मोर्चा कल दुमका में सिद्धो-कान्हो की प्रतिमा एवं राँची में मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा के सामने एकदिवसीय धरना देगी।।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.