City Post Live
NEWS 24x7

डेहरी के चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांश समाज की ओर से चार दिवसीय पूजोत्सव का आयोजन

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

डेहरी के चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांश समाज की ओर से चार दिवसीय पूजोत्सव का आयोजन

सिटी पोस्ट लाइव : आज से डेहरी के चित्रगुप्त मैदान स्तिथ चित्रगुप्त मंदिर में चार दिवसीय भगवान चित्रगुप्त का प्राण प्रतिष्ठा पूजोत्सव का आयोजन। पूजोत्सव के आयोजन के बारे में प्रख्यात न्यूरो साइकेट्रिक डॉ.उदय कुमार सिन्हा ने सिटी पोस्ट लाइव को बताया कि वर्षों के अथक प्रयास के बाद चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट का गठन राष्ट्र और संविधान में विश्वास के साथ अपने धर्म और अपनी संस्कृति के प्रति कटिबद्ध हो कर किया गया।

चित्रगुप्त’ मैदान में 1950 में भगवान चित्रगुप्त’ की भव्य मूर्ति रखकर चित्रगुप्त’ मंदिर की नींव डाली गई और मंदिर का निर्माण किया गया था। समय-समय पर चित्रगुप्त’ समाज के प्रतिनिधियों द्बारा मंदिर का जीर्णोद्बार किया जाता रहा। मंदिर पूजा-पाठ और द्यार्मिक उपक्रम के अलावा अन्य सामाजिक कल्याण के रूप में नहीं था जिसके फलस्वरूप ट्रस्ट का गठन किया गया और मंदिर को नया रूप-आकार दिया गया। नए जीर्णोद्धार के बाद अब मंदिर में नई प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 25 से 28 फरवरी तक किया है। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में जिला और प्रदेश स्तर के चित्रांश’ समाज के प्रतिनिध भाग ले रहे है।

25 फरवरी को जलभरी में चित्रांश समाज की महिलाएं पहली बार कलश-यात्रा में भाग ले रही है। 26 एवं 27 फ़रवरी को पूजन एवं हवन एवं 28 फरवरी को भंडरा के साथ सम्मान समारोह आयोजन किया गया है। साथ ही डॉ. सिन्हा ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज को रचनात्मक दिशा देने के लिए महिला और युवा समाज को खड़ा करना है, जिसके लिए ट्रस्ट प्रयासरत रहेगा। ट्रस्ट सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट ने पांच सूत्री कार्यक्रम समाज कल्याण स्वास्थ्य, शिक्षा महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है।

चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के सदस्य ट्रस्टी में श्रीमती डॉ. रागिनी सिन्हा को संस्थापक, डॉ. उदय कुमार सिन्हा को अध्यक्ष, वरीय अधिवक्ता मिथिलेश कुमार सिन्हा को कार्यकारी अध्यक्ष, बरमेश्वर नाथ को महासचिव , दयानिधि श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष , रपाधीर सिन्हा को उपाध्यक्ष, विकास कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश सिन्हा को संगठन सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव, सुनील कुमार सिन्हा को सहायक सचिव राजीव रंजन कुमार को कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार अटल को सहायक कोषाध्यक्ष, कृष्ण किसलय को प्रवक्ता, नवीन कुमार सिन्हा , अमीत कुमार वर्मा एवं कृष्णा वल्लभ सहाय को सदस्य मनोनीत हुए है।

रोहतास से विकाश चंदन की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.