City Post Live
NEWS 24x7

39 साल के हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी आज 39 वर्ष के हो गए भारत को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले करिश्माई कप्तान धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को हुआ था । महेंद्र सिंह धोनी का आज 39वां जन्मदिन है। रांची की गलियों से निकलकर भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान तक का एक लंबा सफर धोनी ने तय किया है अब वह टीम में युवा खिलाड़ियों के मेंटॉर की भूमिका में अधिक नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम की शान  महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक ले गए। ईश्वर से प्रार्थना है वे दीर्घायु हों, स्वस्थ, प्रसन्न और देशवासियों को सदैव गौरवान्वित करते रहें।

महेंद्र सिंह धोनी वह नाम है जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई। भारतीय टीम को एक आयाम तक पहुंचाया विपक्षी टीम को कैसे मात देना है ,शायद ही उनसे बेहतर कोई जानता हो । कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई यादगार पल दिए हैं । 16 साल के करियर में धोनी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए कपिल देव के बाद धोनी दूसरे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। आईसीसी द्वारा आयोजित हर टूर्नामेंट में भारत को विजेता बनाया ऐसे अदभुत क्रिकेटर विरले है जन्म लेते हैं और सदियों में कभी कभी ही इस धरती पर आए है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.