City Post Live
NEWS 24x7

विधायक के खिलाफ पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा का सपरिवार एकदिवसीय धरना

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

विधायक के खिलाफ पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा का सपरिवार एकदिवसीय धरना
सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: जिले के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो एकबार फिर सुर्खियों में हैं। पूर्व बियाडा अध्यक्ष और समाजसेवी विजय झा ने परिवार एवं अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को गांधी सेवा सदन में गांधी प्रतिमा के समीप सपिरवार सत्याग्रह शुरू कर दिया है। पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि बाघमारा विधायक ढुलू महतो चाहे जितनी भी कोशिशें कर लें लेकिन उनके खिलाफ उठने वाला स्वर अब दबेगा नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक बाघमारा इलाके में अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाने की कोशिश करने में लगे हुए हैं। वहीं, उनकी पत्नी डॉ. शिवानी झा ने कहा कि दशकों से एक चिकित्सक के रूप में बाघमारा की जनता की सेवा करती रही हैं लेकिन उनके परिवार के खिलाफ साजिश की जा रही है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.