City Post Live
NEWS 24x7

रांची के मोरहाबादी मैदान में फूड फेस्टिवल 15 से

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची के मोरहाबादी मैदान में फूड फेस्टिवल 15 से

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: नगर निगम रांची की ओर से 15 से 17 फरवरी तक मोरहाबादी मैदान में स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्ट्रीट वेंडरों को स्टॉल आवंटित किये जाएंगे। वहां करीब 40 तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। यहां आने वाले लोग विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध खाद्य सामग्री का लुफ्त उठा सकेंगे। 3 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बुधवार को बताया कि शहर समृद्धि उत्सव के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों का भी प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर लाभुकों के बीच बैंकों की ओर से लोन का वितरण भी किया जाएगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.