City Post Live
NEWS 24x7

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित, मुख्यमंत्री 12 को करेंगे अनावरण

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित, मुख्यमंत्री12 को करेंगे अनावरण
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक बड़ा तालाब में स्वामी विवेकानंद की विशाल प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया है और अब साज-सज्जा की तैयारियों को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास 12 नवंबर को राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण करेंगे। राजधानी के बड़ा तालाब के बीचों-बीच स्थापित होने वाले इस प्रतिमा का निर्माण देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार और उनकी टीम ने किया है। अष्ट धातु से बनी इस मूर्ति की ऊंचाई 33 फीट है और पिछले दिनों तीन भागों में बांट कर इसे रांची लाया गया था और वेल्डिंग कर प्रतिमा को खड़ी की गयी है। अब अंतिम चरण में प्रतिमा की पॉलिश, बेस और गोलंबर में ग्रेनाइट लगाने का काम पूरा किया जा रहा है। वहीं बड़ा तालाब के टापू पर स्थापित होने वाली इस प्रतिमा स्थापना और साज-सज्जा की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयेजित इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बड़ा तालाब के चारों ओर फुटपाथ बनाने के साथ ही सुंदरीकरण काम भी नगर-निगम की ओर से कराया जा रहा है। इस काम को पूरा होने में लगभग एक साल लगने की संभावना है। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2018 में ही मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करना चाहते थे, लेकिन जिस कंपनी को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गयी थी, उस कंपनी ने काफी धीमी गति में काम किया, जिसके कारण पिछले दिनों राज्य सरकार ने पुरानी कंपनी को काम से हटाकर नयी कंपनी को जिम्मेवारी सौंपी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.