City Post Live
NEWS 24x7

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर जरूरतमंदों में कंबल का वितरण

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल ने आयोजित किया कार्यक्रम

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर जरूरतमंदों में कंबल का वितरण

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर मंगलवार को भाजपा ने सुशासन दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार जायसवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भारत रत्न वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही रांची के पहाड़ी मंदिर, रातू रोड सहित अन्य जगहों पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कुशल नेता, प्रखर पत्रकार के साथ ही झारखंड के जनक थे। उनसे हमलोगों को सीखने की जरूरत है। इस दौरान संजय जायसवाल के साथ उमेश रंजन साहू, संजीव चौधरी, राजकुमार जायसवाल, बीरेंद्र साहू, तरुण जायसवाल, शुभम जायसवाल, अविनाश राय, मोनू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.