City Post Live
NEWS 24x7

प्री-मानसून की पहली बूंदाबांदी, 22 जून को धनबाद पहुंचेगा मानसून

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद : इस सीजन में पहली बार धनबाद में प्री-मानसून बारिश हुई। बुधवार को दिन के 11 बजे के बाद शहर के कई क्षेत्रों में प्री-मानसून के बादलों ने बूंदाबांदी कराई। बारिश की बूंदों ने तीखी धूप और ऊमस भरी गर्मी से राहत दिला दी। तापमान गिरा। दिन के 2 बजे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। पिछले 7 दिनों में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया। बारिश और बादलों का असर शाम के मौसम पर दिखा। शाम में मौसम सुहाना रहा। रात में भी आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहा। लोगों ने ऊमस भरी गर्मी में थोड़ी सी राहत महसूस की।

मानसून बुलेटिन: भूटान में 3 दिन से मानसून अटका
मानसून ट्रैकिंग एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादन ने बताया कि मानसून उत्तर भूटान हिमालय पहुंच चुका है। पर वह बहुत कमजोर है। मानसून को सपोर्ट नहीं मिल रहा है। वह 3 दिनों से भूटान में अटका है। इस स्थिति में मानसून के धनबाद अागमन को लेकर दो संभावनाएं हैं। पहली संभावना… मानसून 22 को पश्चिम बंगाल के रास्ते धनबाद में प्रवेश कर सकता है। दूसरी संभावना… मानसून अगर कमजोर हुआ तो फिर उसके आने का इंतजार लंबा हो सकता है। एक्सपर्ट ने गुरुवार को प्री-मानसून बारिश की उम्मीद जताई है।

गर्मी को देखते हुए स्कूलों ने समय बदला
भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के पब्लिक स्कूलों ने जूनियर कक्षाओं की पढ़ाई स्थगित कर दी है। वहीं, सीनियर कक्षा के छात्र-छात्राओं के समय में भी परिवर्तन किया है। डीएवी कोयलानगर प्रबंधन ने 20 जून तक कक्षा पांच तक की कक्षाएं स्थगित कर दी है। वहीं, कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 6:20 बजे से 10:20 बजे तक संचालित होगी। दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं 23 जून तक स्थगित कर दी है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 6:20 से 10:30 बजे तक संचालित की जाएगी।

गोविंदपुर में लू लगने से महिला की मौत
जियलगड़ा पंचायत अंतर्गत गोसाईडीह निवासी इंदु देवी नामक महिला की मौत लू लगने से हो गई। वह सीएमपीएफ के रिटायर कर्मी मायाराम शर्मा की पत्नी थी। उनकी उम्र करीब 65 वर्ष थी। सोमवार को वह लू की चपेट में आ गई थी। मंगलवार को केंद्रीय अस्पताल धनबाद ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.