City Post Live
NEWS 24x7

रांची में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

रांची में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची में कार्तिक पूर्णिमा  के अवसर पर इक्कीसो महादेव, स्वर्णरेखा सहित अन्य नदियों और तलाबों में श्रद्धालु की सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने स्वर्णरेखा नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंगलवार को स्वर्णरेखा सहित अन्य नदियों और सरोवरों में आस्था की डुबकी लगायी। मौके पर पंडित राजेन्द्र पांडेय ने बताया कि हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन को दामोदर के नाम से भी जाना जाता है। यह भगवान विष्णु का ही एक नाम है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन काफी पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। जिसकी खुशी में देवताओं ने हजारों दीप जलाकर दिवाली मनाई थी। जो आज भी देव दिवाली के रूप में मनाई जाती है। साथ ही सिखों के लिए भी ये दिन खास होता है क्योंकि इस दिन गुरु नानक जयंती होती है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालु ‘हर-हर गंगे, जय गंगा मैया, हर हर महादेव’ के जयकारे के साथ आस्था की डुबकी लगा रहे थे। इक्कीसो महादेव में मेला लगा हुआ था। स्नान के बाद लोगों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की और दान किया। मंदिरों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा पूजा-अर्चना करने वालों की संख्या ज्यादा देखी गयी। कार्तिक पूणिमा के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है। इस दिन जो भी दान किया किया जाता है, उसका पुण्य कई गुना अधिक प्राप्त होता है। इस दिन अन्न, धन और वस्त्र दान का विशेष महत्व है। कई लोग तो नदी के किनारे ही पुरोहितो से पूजा भी करा रहे थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.