City Post Live
NEWS 24x7

देवघर पुलिस ने हत्या के मामले में दो को किया गिरफ्तार

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

देवघर पुलिस ने हत्या के मामले में दो को किया गिरफ्तार

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: देवघर पुलिस ने हत्या के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में शिव कुमार उर्फ सिट्टो और बुधन तुरी शामिल हैं। इनके पास से तीन मोबाइल बरामद किया गया है। रविवार को एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। हत्या का मुख्य वजह रिखिया थाना क्षेत्र के चीरोडीह का जमीनी विवाद हैं। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी की शाम लगभग छह बजे बमबम बाबा कॉलोनी देवघर में सुनील कुमार उर्फ सुजीत कुमार सिन्हा को गोली मारकर हत्या की गयी थी। इस संबंध में देवघर के नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। छापेमारी टीम में श्याम किशोर महतो, रामानुज सिंह, विजय कांत मंडल, श्रीकांत बाजपेयी, परमानंद मंडल, अखिल कुमार पांडेय और उमेश कुमार पांडेय सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.