City Post Live
NEWS 24x7

दीपावली की धूम, पटाखे फोड़ने में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का खासा असर दिखा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

दीपावली की धूम, पटाखे फोड़ने में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का खासा असर दिखा
सिटी पोस्ट लाइव, रांची : दीपों का त्योहार दीपावली राज्यभर में पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया।  सुप्रीम कोर्ट के पटाखे फोड़ने पर दिये गये आदेश का राजधानी रांची समेत राज्यभर में खासा असर देखने को मिला। लोगों ने कोर्ट का सम्मान करते हुए तय अवधि तक ही पटाखे फोड़े। रात दस बजे तक पटाखां का शोर थम गया। उसके बाद इक्के-दुक्के ही पटाखों को फोड़ने की आवाज आयी। हालांकि आज सुबह कुछ बच्चे अवश्य आतिशबाजी करते नजर आये। वहीं दीपावली जैसे त्योहार पर आये इस बदलाव से बुजुर्ग काफी खुश है। इधर, बिजली विभाग ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने का काम किया।दीपावली को राजधानी रांची समेत राज्य भर में दीपावली को लेकर उत्साह और उमंग रहा। शाम में सभी घरों में गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इधर,देवघर एक सांस्कृतिक राजधानी है, शिव को प्रधान देवता मन गया है ,कोई भी पर्व हो सबसे पहले बब के दरबार में लोग माथा टेकते है। आज भी दीपोत्सव पर सर्वप्रथण लोग बाबा मंदिर में दिया जलाते है , साथ साथ यहाँ १२ ज्योतिर्लिंग में से एक कामना लिंग बाबा रावणेश्वर  यहाँ स्थापित है    इसे  ह््रदय पीठ भी कहा जाता है यहाँ कोई भी पर्व लोग बड़े ही धूम धाम से मनाते है आज दीपावली के मौके में सभी घर की महिलाये दिया सजा के सबसे पहले बाबा मंदिर में  जाती  है और इन का मानना है की आज ही के दिन भगवान रामचन्द्र जी १४ के बनवास से तथा लंका विजय कर अयोध्या लौटे थे.इसी उपलक्ष्य   लोग  दिया जलाते है। अन्धकार पर प्रकाश की विजय के रूप में यह पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है ,इस दीपोत्सव की खासयित यहाँ यह है की सबसे पहले महिलाये बाबा मंदिर में दिप लजाती है उसके बाद अपने अपने घरो में दीपोत्सव मानती है

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.