City Post Live
NEWS 24x7

राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व डेहरी नगर अध्यक्ष साधु यादव की पुण्यतिथि मनाई गई

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व डेहरी नगर अध्यक्ष साधु यादव की पुण्यतिथि मनाई गई

सिटी पोस्ट लाइव : राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व डेहरी नगर अध्यक्ष वरिष्ठ नेता साधु यादव की दूसरी पुण्यतिथि का आयोजन उनके पुत्र तुषार यादव ने की। पुण्यतिथि के मौके पर उनके पाली रोड स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का के साथ सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम लोगो ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रधांजलि दी। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव फिरोज हुसैन ने कहा कि साधु यादव जनता और कार्यकर्ताओं के एक लोकप्रिय नेता थे। चुनाव में उनकी मैनेजमेंट की क्षमता ने उन्हें इस कार्य के लिए निपुण बना दिया था। उनकी कमी राजद परिवार को हमेशा खलती रहेगी।

वही श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नवीनगर के पूर्व विधायक भीम सिंह यादव ने उनके व्यक्तित्व और अपने संबंधों पर चर्चा की। कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा आदर से उनका नाम लिया जाता रहेगा। उनके मृत्यु के पश्चात भी उनकी कृति अमर है ।उन्हें याद मे इतने संख्या लोगों का शामिल होना उनके व्यक्तित्व और उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। श्रद्धांजलि सभा मे जिला परिषद अध्यक्ष नथुनी पासवान, राजद नगर अध्यक्ष अमरेंद्र पाल, प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता, बेशलाल प्रखंड अध्यक्ष, अकोढ़ीगोला, अतहर इमाम, मनीष सिंहा, नंद केश्वर सिंह, अरविंद यादव, जितेंद्र यादव, नंदू यादव, महफूज अंसारी, लड्डू जी, ददन सिंह,पिंटू राम, तपेश्वर यादव, शैलेश पांडेय, शाहनवाज खान सहित अन्य राजद के लोग सम्लित हुए।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.