City Post Live
NEWS 24x7

बढ़ते अपराध पर कांग्रेस ने चिंता जाहिर की, कहा सरकार अपराध रोकने में विफल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

बढ़ते अपराध पर कांग्रेस ने चिंता जाहिर की, कहा सरकार अपराध रोकने में विफल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राज्य में बढ़ते अपराध पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस ने चिंता जाहिर की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने शनिवार यहां कहा कि रघुवर सरकार अपराध नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। यही वजह है कि पिछले वर्ष की तुलना में 14.5 प्रतिशत अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। शाहदेव ने कहा कि राज्य में औसतन प्रतिदिन चार हत्या और तीन रेप की घटना कोई साधारण बात नहीं है। अब राजधानी रॉंची क्राईम कैपिटल के रूप में जाना जाने लगा है। क्योंकि अपराधकर्मियों का हौसला इतना बुलंद है कि हाई सिक्यूरिटी जोन में मर्डर जैसी घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते है। शाहदेव ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में हत्या की घटना 4.72 प्रतिशत, रेप की घटना 5.38 प्रतिशत, अपहरण की घटना 6.27 प्रतिशत, चोरी की घटना 7.49 प्रतिशत वृद्धि हुई, तो सरकार अपराध और नक्सवाद पर नियंत्रण की दावे कैसे कर सकती है। शाहदेव ने कहा कि झारखण्ड में संगठित अपराध की घटनाओं में वृद्धि से राज्य की जनता भय के वातारण में जीवन यापन करने को विवश है। वहीं मॉब लिंचिग जैसे घटना ने झारखण्ड को देश स्तर पर शर्मसार किया है। सरकार बड़े-बड़े आयोजन कर उद्योगपतियों को उद्योग और व्यापार करने के लिये झारखण्ड आमंत्रित कर रही है। लेकिन जिस राज्य और शहर में अपराधी बेलगाम हो और सरकार मौन हो तो वहॉं के भविष्य की कल्पना की जा सकती है। शाहदेव ने कहा कि जब राज्य के डीजीपी डीके पांडेय एवं एडीजीपी अनुराग गुप्ता ही अरोपी हैं, तो अपराध नियंत्रण की परिकल्पना करना बेइमानी होगी। फर्जी नक्सली सरेंडर कांड जिसे कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रमुखता से उठाया गया और कारवाई की मांग की गई। उसके मुख्य आरोपी ने ही डीजीपी डीके पांडेय का नाम लिया। बोकारियां कांड में भी पुलिस का चेहरा बेनकाब हो चुका है। इसमें कई वरीय पुलिस अधिकारी शामिल है। एडीजीपी अनुराग गुप्ता राज्य सभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए पद का दुरूपयोग किया। जिसपर केन्द्रीय चुनाव आयोग ने उन पर एफईआर दर्ज कर कारवाई करने को कहा था। लेकिन सरकार मामले में लीपापोती करने में लगी है। ऐसे परिस्थिति में जनता का विश्वास पुलिस प्रशासन से उठ चुका है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.