City Post Live
NEWS 24x7

कोयलांचल में पेयजल की विकट समस्या को लेकर नगर निगम कार्यालय का घेराव

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

कोयलांचल में पेयजल की विकट समस्या को लेकर नगर निगम कार्यालय का घेराव
सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: लगातार बढ़ते पेयजल संंकट को लेकर स्थानीय लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं धनबाद नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धनसार में धनबाद के सांसद पीएन सिंह का घर है। विडंबना ही है कि तीन बार के विधायक और तीन बार से सांसद पीएन सिंह अपने मोहल्ले में ही पानी की समस्या का समाधान नहीं कर पाए हैं। पानी के लिए धनसार के लोगों ने धनबाद नगर निगम का घेराव किया। जल संकट से परेशान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने नियमित जलापूर्ति की मांग के लिए प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व वार्ड नंबर 33 के पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह कर रहे थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.