City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय का निरीक्षण किया

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय का निरीक्षण किया
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने बुधवार को रांची के पुराने जेल परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय एवं करम टोली तालाब का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा संग्रहालय के कार्य प्रगति को देखकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने विकास आयुक्त सुखदेव सिंह एवं नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह से कहा कि बिरसा मुंडा संग्रहालय के निर्माण की प्रगति अच्छी है। लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बचे हुए सभी काम निश्चित समय सीमा के अंतर्गत पूरा हो यह सुनिश्चित करें। माैके पर बिरसा मुंडा संग्रहालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा पर बनी लघु फिल्म भी मुख्यमंत्री ने देखी। बिरसा मुंडा संग्रहालय के औचक निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री ने करम टोली स्थित तालाब के परिसर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया एवं कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.