City Post Live
NEWS 24x7

छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा व उत्साह का माहौल, खरना पूजा आज

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : राज्य भर में छठ महापर्व पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। आज दूसरे दिन खरना की पूजा की जाएगी। कल  नहाय-खाय के साथ ही चार दिनों तक चलने वाला महापर्व छठ शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्रियों की खरीदारी शुरू कर दी है। छत्तीस घण्टे के इस निर्जला व्रत में छठव्रती तेरह नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं बुधवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ का समापन हो जायेगा। छठ घाटों को तैयार कर लिया गया है। राजधानी रांची में नगर विकास मंत्री सी०पी० सिंह और रांची की मेयर आशा लकड़ा ने छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। वहीं हजारीबाग में केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने भी कई छठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साहिबगंज के उपायुक्त संदीप सिंह ने सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिये हैं। रांची जिला प्रशासन द्वारा छठ घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं। तालाबों में सुरक्षा के मद्देनजर घाटों एनडीआरएफ की टीम तैनात की गयी है। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा छठ घाटों पर रोशनी की भी व्यवस्था की जा रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.