City Post Live
NEWS 24x7

कई इलाकों में 13 व 14 को हल्की बारिश होने की संभावना

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

कई इलाकों में 13 व 14 को हल्की बारिश होने की संभावना

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार और शनिवार को झारखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश होने के संकेत भी मिले हैं। बुधवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुताबिक कांके क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां का न्यूनतम तापमान 9 दिसंबर को 10.2  डिग्री सेल्सियस था। 11 दिसंबर को घटकर 6.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान में भी लगभग दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। उधर, एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने 13 और 14 दिसम्बर को बारिश होने के संकेत दिए हैं। इस दौरान राजधानी सहित राज्य के उत्तरी और उत्तरी – पश्चिमी में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका और गिरिडीह सहित अन्य जिलों में पड़ सकता है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.