City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा सरकार ने एकदिन में अनुच्छेद 370 को धराशायी कर दिया : जेपी नड्डा

लोहरदगा में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

भाजपा सरकार ने एकदिन में अनुच्छेद 370 को धराशायी कर दिया : जेपी नड्डा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का हाथ थामा और इधर कार्यकर्ताओं ने कहा, कहां गया पाकिस्तान का प्रधानमंत्री? यह आपकी आगे आकर भाजपा की कार्यप्रणाली को बताने की ललक को दर्शाता है। आपका यही जुनून और पार्टी के प्रति समर्पण के भाव से हमने 2014 के 282 लोकसभा सीटों का आंकड़ा पार कर 303 तक पहुंचे। 6 राज्यों की भाजपा की पहुंच 17 राज्य तक दिखाई दी। फिर देखते ही देखते जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को धराशायी, आपके बुलंद इरादे से भाजपा ने कर दिया। जम्मू कश्मीर में परिसीमन लागू होगा। दलित और आदिवासी भी विधानसभा में पहुंचेगे। अब फिर समय आ रहा है जिस प्रकार दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने तीनों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत दिलाई है, ठीक उसी प्रकार 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रमंडल की 15 विधानसभा सीटों पर हमें जीत दर्ज करना है। मुझे यकीन है इस लक्ष्य को भी हम प्राप्त कर लेंगे। शुक्रवार को जेपी नड्डा लोहरदगा में आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल शक्ति केंद्र सह बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में  5197 बूथ, तीन लोकसभा और 15 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता जुटे। सभी ने संकल्प लिया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में में इस बार 65 पार। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष ने दक्षिणी छोटानागपुर के 15 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का पहचान पत्र प्रभारियों को सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अनुच्छेद 370 को नहीं हटाना चाहती थी तो उसने अपने कार्यकाल में इसे अस्थायी से स्थाई क्यों नहीं किया। तीन तलाक मामले का कांग्रेस विरोध करती रही। कांग्रेस को यह बात समझनी चाहिए कि यह वही भारत है जिसने सती प्रथा, बाल विवाह समेत अन्य कुरीतियों को दरकिनार किया। फिर हमने बहनों के सिर पर लटकती तीन तलाक के तलवार को हटा दिया।

56 दिनों में करोड़ सदस्य बनेसौभाग्यशाली हैं कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं

जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार गठन के बाद सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 56 दिनों में 5 करोड़ 8 1 लाख 34 1000 एवं 242 नए कार्यकर्ता नए सदस्य भाजपा में जुड़े। यह अबतक का निबंधित सदस्यों की संख्या है। लेकिन आने वाले दिनों में अन्य निबंधित सदस्यों की गणना करें तो यह संख्या करीब 7 करोड़ पहुंच जाएगी। इन 56 दिनों में 1 लाख 85 हजार कार्यकर्ताओं ने नए सदस्य जोड़े हैं। साथ ही 19 लाख, 66 हजार 74 पौधरोपण किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम सभी भाजपा के सदस्य हैं। कार्यकर्ता आधरित भाजपा में ही यह बात संभव है कि एक सदस्य आज भारत का प्रधानमंत्री व भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन सकता है। जबकि हमारा कोई राजनीतिक इतिहास नहीं रहा है।

यह है भारत का बदलता चेहरा

जेपी नड्डा ने बताया कि 10 करोड़, 74 लाख परिवार और 55 करोड लोग आयुष्मान भारत से जुड़ चुके हैं। 14 करोड़ किसानों को 87 करोड़ की राशि कृषि सम्मान निधि योजना के तहत प्रदान की गई। 14 करोड़ किसानों का 3 हजार रुपये की पेंशन,  2 करोड़ खुदरा दुकानदारों को 3 हजार रुपये की पेंशन सुनिश्चित हुई। 8 करोड़ महिलाओं को गैस सिलिंडर देकर उन्हें धुआं से मुक्त किया गया। यह है बदलते भारत की तस्वीर। आप कार्यकर्ताओं की यह महती जिम्मेदारी है कि इन बातों को बूथ स्तर तक ले कर जाएं। कार्यक्रम में जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सांसद सुदर्शन भगत, राज्यसभा सांसद समीर उरांव सहित कई बड़े नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

सेवा की राजनीति हमें करनी है, 65 पार जाना हैः रघुवर दास

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ता संगठन के आधार हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 2014 से भी प्रचंड जीत दर्ज की। झारखण्ड में भी तमाम विश्लेषण को नकारते हुए हम 14 में से 12 सीटों पर विजयी रहे। यह संभव हुआ मेहनतकश कार्यकर्ताओं की बदौलत। अब 2019 विधानसभा चुनाव में भी वही समर्पण और ईमानदारी हम सभी कार्यकर्ताओं को दिखानी होगी। हमें सेवा की राजनीति करते हुए 65 पार जाना है। हम राजनीति के इस युद्ध में कूद चुके हैं और झारखण्ड विधानसभा चुनाव के आप कार्यकर्ता सैनिक हैं। रघुवर दास ने कहा कि 14 वर्ष तक भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था। राजनीतिक अस्थिरता थी, लेकिन अब एक स्थिर सरकार है। 2014 के बाद भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सरकार पर नहीं लगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में शीर्ष तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं को खास खानदान में जन्म लेने की जरूरत नहीं। एक गरीब परिवार का सदस्य भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बन सकता है। लेकिन अन्य दलों में यह संभव नहीं है। पार्टी के शीर्ष तक जाने के लिए खास खानदान में जन्म लेने की आवश्यकता पड़ेगी। भाजपा में वंशवाद, परिवाद और संप्रदाय वाद की राजनीति नहीं होती। हम विकास की राजनीति के पक्षधर हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने रचनात्मक ताकत का प्रदर्शन कियाः अर्जुन मुंडा

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि  भाजपा अपनी पुरातन संस्कृति के साथ नए इतिहास गढ़ रही है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धान्तों का अनुसरण हम कर रहे हैं। जिस कश्मीर के लिए श्याम प्रसाद ने आंदोलन किया, उस कश्मीर के लिए आप कार्यकर्ताओं की बदौलत प्रधानमंत्री ने रचनात्मक ताकत का प्रदर्शन कर दो नहीं, एक निशान को प्रतिस्थापित किया। इसपर हमें गर्व है। मैंने लेह-लद्धाख में आदि महोत्सव का शुभारंभ किया और बताया कि भारत एक है। अब आप कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए तैयार रहें। अब हम सभी को संकल्प लेने और 65 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में जीत तक अनवरत कार्य करना है। हम मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.