City Post Live
NEWS 24x7

बिरसा ने अंग्रेजी शासन के शोषण और महाजनी के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ी: रामेश्वर

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मंगलवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तथा समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रामेश्वर उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के शोषण और महाजनी तथा सूदखोरी प्रथा के खिलाफ कम उम्र में ही एक बड़ी लड़ाई लड़ी। अब समय आ गया है कि उनके सपनों को साकार करते हुए सभी को जीविका का साधन और आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।आलमगीर आलम ने भगवान बिरसा मुंडा की शहादत को याद करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में कोरोना महामारी एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आयी है। देशव्यापी लॉक डाउन के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक वापस झारखंड लौट कर आये है। उन्हें उनकी दक्षता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। कृषि मंत्री बादल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के पदचिह्नों पर चलने के लिए आज संकल्प लेने का दिन है।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा ने उलगुलान की शुरुआत की थी। उनके दिखाये रास्ते पर चल कर झारखंड का सर्वांगीण विकास संभव है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि  जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले घरती आबा ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। उनकी शहादत सभी को गरीबी, अशिक्षा, अंधविश्वास और शोषण के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प दिलाती है। प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन से बहुत कुछ अनुसरण किया जा सकता है। आदर्श की प्रतिमूर्ति हैं भगवान वीर बिरसा। प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा  कि अबुआ राज की स्थापना का सही समय अभी आ गया है। गठबंधन की सरकार राज्य के आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों की जनभावना के अनुरुप काम करेगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.