City Post Live
NEWS 24x7

बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह का दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह का रविवार को इलाज के दौरान दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल  में निधन हो गया। वह पिछले एक महीने से बीमार थे। फेफड़े में इन्फेक्शन की शिकायत  के बाद बीते दिनों उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  जहां उनसे मिलने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी गए थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल ले जाय गया था । जहां वह वेंटिलेटर पर थे। लेकिन बीते दिनों उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। लेकिन रविवार सुबह उनकी तबियत बिगड़ी डॉक्टरों बे उन्हें दोबार वेंटिलेटर पर रखा लेकिन उन्हें  बचा ना सके। राजेंद्र सिंह के  निधन पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री ने भी गहरी सम्वेदनाएँ व्यक्त की है। इनके अलावा मंत्री रामेश्वर उराव, मंत्री अलमगीर आलम, मंत्री बनना गुप्ता सहित पूरा झारखंड़  कांग्रेस शोक में डूब गया।उल्लेखनीय है कि राजेंद्र सिंह बेरमो विधानसभा क्षेत्र का छठवीं बार प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 1985 से लेकर 2005 तक वह बेरमो से लगातार जीते रहे थे। 2005 में वह चुनाव हार गए थे लेकिन 2009 में उन्होंने फिर जीत हासिल की थी। इसके बाद 2014 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर वह हार गए थे, लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने छठी बार जीत हासिल की थी।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.