City Post Live
NEWS 24x7

रांची से हैदराबाद जा रहे इंडिगो के विमान की बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, डीजीपी सहित सभी 122 यात्री सुरक्षित

अभी भी रांची में ग्राउंडेड है विमान, तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है 

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची से हैदराबाद जा रहे इंडिगो के विमान की बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, डीजीपी सहित सभी 122 यात्री सुरक्षित

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बुधवार को दिन के 11.50 बजे तकनीकी खराबी आने के कारण इंडिगो एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इन यात्रियों में झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डीके पांडेय भी थे। बुधवार को दिन के 11 बजे इंडिगो एयरलाइंस का विमान रांची से हैदराबाद के लिए उड़ान भरा। इसमें कुल 122 यात्री सवार थे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद पायलट को विमान में कुछ तकनीकी गड़बड़ी महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल निर्णय लेते हुए विमान को वापस रांची ले जाने का निर्णय लेते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। उड़ान भरने के 50 मिनट बाद 11.50 बजे इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। समय पर पायलट के निर्णय लेने के कारण विमान में सवार डीजीपी डीके पांडेय समेत सभी 122 यात्री सुरक्षित हैं। इंडिगो का विमान अभी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड है। उसमें आयी तकनीकी गड़बड़ी (फॉल्ट) की जांच की जा रही है। दिल्ली से आये दूसरे विमान को हैदराबाद भेजा गया हैदराबाद जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद दिल्ली से रांची आये इंडिगो के दूसरे विमान को हैदराबाद फ्लाइट बना कर भेजा गया। रांची से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया। कुछ अभी भी फंसे हुए हैं। उनके जाने की व्यवस्था कंपनी कर रही है। इसके अलावा देर होने की वजह से जिन यात्रियों ने अपना टिकट लौटाना चाहा तो उनके पैसे रिफंड किये गये।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.