City Post Live
NEWS 24x7

एयरफोर्स भर्ती रैली पांच से आठ फरवरी तक रांची में

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

एयरफोर्स भर्ती रैली पांच से आठ फरवरी तक रांची में

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: एयरफोर्स में विभिं के लिए भर्ती रैली का आयोजन 5 से 8 फरवरी तक रांची में होगा। धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में रैली आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन के अनुसार एयर फोर्स ग्रुप वाई ऑटो टेक और आईएएफ ट्रेड में बहाली के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में विभिन्न जिलों के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को रैली में तीन तरह की जांच से गुजरना पड़ेगा। लिखित परीक्षा एडप्टएबीलिटी टेस्ट और फिजिकल टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों का चयन अंतिम रूप से होगा। 5 औऱ 7 फरवरी को फिजिकल और लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। छह और आठ फरवरी को एडप्टएबीलिटी टेस्ट होगा। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को स्कूल, कॉलेजों सहित सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों से उत्तीर्ण होने के दस्तावेजों के अलावा आवासीय प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा भर्ती रैली को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने रैली स्थल पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को प्रतिनियुक्त कर दिया है ताकि वहां विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। अभ्यर्थियों का इंटरव्यू किसी भी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ होगा। अभ्यर्थियों का अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा तय है। जिस अभ्यर्थी का जन्म 19 जनवरी 1999 से 1 जनवरी 2003 के बीच हुआ होगी वही इस चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेगा। इसके अलावा उसकी लंबाई 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए। 5 और 6 फरवरी को देवघर, बोकारो, लातेहार, सिमडेगा, पलामू, हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा, दुमका, गिरिडीह, सराय केला, रामगढ़ तथा 7 और 8 फरवरी को धनबाद, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, कोडरमा, खूंटी, पाकुड़ एवं साहिबगंज के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.