City Post Live
NEWS 24x7

पद्मश्री के लिए चयनित आचार्य और हंसमुख मुख्यमंत्री से मिले

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

पद्मश्री के लिए चयनित आचार्य और हंसमुख मुख्यमंत्री से मिले
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: पद्मश्री सम्मान के लिये चयनित गुरु शशधर आचार्य व मधु मंसूरी ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। बुधवार को मंत्री चम्पाई सोरेन के साथ आचार्य मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। गुरु आचार्य झारखंड के सरायकेला, खरसावां जिला के निवासी हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आचार्य को बधाई देते हुए कहा कि आपने छऊ नृत्य को विश्व ख्याति दिलायी है। झारखण्ड की कला संस्कृति के क्षेत्र में आपका यह योगदान राज्यवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मधु मंसूरी हंसमुख नागपुरी को भी बधाई दी और कहा कि आपकी गायकी और लेखनी से झारखण्ड की एक सबल तस्वीर विश्वपटल पर उभर कर आयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्मश्री सम्मान के लिए इन दोनों के नाम का चयन झारखण्ड का मान-सम्मान है। उल्लेखनीय है कि छऊ नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये गुरु शशधर आचार्य को इस वर्ष पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।  

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.