सीएए के समर्थन में 150 फीट तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा
सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: रामगढ़ जिले में सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट के समर्थन में लगातार रैली निकाली जा रही है। शनिवार को भी जिले के भुरकुंडा से शुरू हुई तिरंगायात्रा पूरे कोयलांचल क्षेत्र में गई। यहां 150 फीट के दो तिरंगे के नीचे लोग एकत्रित हुए और तिरंगा यात्रा निकालकर सीएए का समर्थन किया। यह यात्रा राष्ट्रीय जन जागरण मंच के बैनर तले निकाली गई। इस मौके पर हजारों लोगों ने एक स्वर में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सही कदम उठाया है। आज भारत देश को ऐसे एक्ट की जरूरत है। ताकि इस देश में घुसपैठियोंको कोई जगह न मिले। लोगों ने यह भी कहा कि इससे भारत देश के मुस्लिमसमुदाय को डरने की जरूरत नहीं है लेकिन वह राजनीतिक दलों के भ्रमजाल में फंसकर प्रदर्शन और तबाही मचा रहे हैं। रैली में शामिल लोगों को भाजपा के छोटू वर्मा और राजेश ठाकुर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमानपूरी तरीके से सुरक्षित हैं।
Comments are closed.