City Post Live
NEWS 24x7

दिग्विजय बाबू की बिटिया आज राजनीति में रखेगी कदम, बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी श्रेयसी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह आज से पॉलिटिक्स में एंट्री करने जा रही हैं। वो अब चुनाव मैदान में उतर कर अपने विरोधियों पर निशाना साधेंगी। श्रेयसी सिंह आज बीजेपी की मेंबरशिप लेंगी। बीजेपी से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक महासचिव अरूण सिंह और बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल की मौजूदगी में वो आज बीजेपी में शामिल होंगी। माना जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

इससे पहले श्रेयसी सिंह के RJD की सदस्यता लेने के भी कयास लगाए जा रहे थे। श्रेयसी एक भारतीय खिलाड़ी है, जो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन्होंने साल 2014 में जहां भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। वहीं कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की। श्रेयसी सिंह ने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में अपनी मां पु‍तुल कुमारी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था।

श्रेयसी सिंह की मां पुतुल कुमारी बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की पत्‍नी हैं और दो बार सांसद रह चुकी हैं। हालांकि, इस बार पुतुल कुमारी लोकसभा चुनाव हार गई थीं। लोकसभा चुनाव से पहले पुतुल सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया था। दरअसल, पुतुल सिंह ने जेडीयू कैंडिडेट गिरिधारी यादव के खिलाफ बांका लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नोमिनेशन कराया था। जिसके बाद बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बीजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.