City Post Live
NEWS 24x7

बिहार विस चुनाव: पुरुष से 30 प्रतिशत अधिक जागरूक हुई हैं महिला मतदाता

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, बेगूसराय: जनगणना के मुकाबले मतदाता सूची में जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) में अंतर रहने के कारण प्रशासन द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान का बड़ा असर पड़ा है। जागरूकता अभियान के कारण पुरुष के मुकाबले महिलाएं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अधिक जागरूक हुई। बेगूसराय में पुरुष की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया। जिसके कारण लिंगानुपात 880.2256 से घटकर 888.2751 पर आ गया है।
जिला निर्वाचन शाखा के अनुसार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बेगूसराय जिला में 20744 पुरुष मतदाताओं के नाम दर्ज हुए। जबकि 26932 महिला मतदाताओं ने नाम दर्ज कराया। सात फरवरी को बेगूसराय में दस लाख 50 हजार 127 पुरुष तथा नौ 24 हजार 296 महिला मतदाता थे। जबकि नौ अक्टूबर को यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या बढ़कर दस लाख 70 हजार 871 तथा महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर नौ लाख 51 हजार 228 हो गई।
अगर लिंगानुपात की चर्चा करें तो जिले के सातों विधानसभा में सबसे बेहतर लिंगानुपात 907 बखरी विधानसभा क्षेत्र का है। उसके बाद चेरिया बरियारपुर विधानसभा का 900, साहेबपुर कमाल विधानसभा का 895, बछवाड़ा विधानसभा का 886, तेघड़ा विधानसभा का 884, बेगूसराय विधानसभा का 878 तथा सबसे कम मटिहानी विधानसभा का 874 है। हालांकि सबसे अधिक एक लाख 57 हजार 540 महिला मतदाता मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में हैं।
जबकि बेगूसराय में एक लाख 57 हजार 82, बछवाड़ा में एक लाख 39 हजार 465, तेघड़ा में एक 33 लाख 342, बखरी में एक लाख 28 हजार 532, चेरिया बरियारपुर में एक लाख 17 हजार 935 तथा साहेबपुर कमाल में एक लाख 17 हजार 332 महिला मतदाता हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या भी सबसे अधिक एक लाख 80 हजार 822 मटिहानी में, एक लाख 78 हजार 840 बेगूसराय में, एक लाख 57 हजार 409 बछवाड़ा में, एक लाख 50 हजार 792 तेघड़ा में, एक लाख 41 हजार 620 बखरी में, एक लाख 31 हजार 78 साहेबपुर कमाल में तथा एक लाख 30 हजार 910 चेरिया बरियारपुर में है। सबसे अधिक 22 थर्ड जेंडर मतदाता चेरिया बरियारपुर में हैं। जबकि तेघड़ा में 15, बखरी में 11, मटिहानी में दो तथा बछवाड़ा, साहेबपुर कमाल एवं बेगूसराय में आठ-आठ थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.