City Post Live
NEWS 24x7

RJD के 23 बागी हुए पार्टी से निष्कासित, देखें पूरी लिस्ट

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : आरजेडी ने पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले पार्टी के बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। आरजेडी ने 23 बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन बागियों पर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया है।

प्रदेश आरजेडी कार्यालय सचिव चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार यह कार्रवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देशानुसार की गई है। पार्टी की ओर से जारी आदेश क अनुसार बांका, पश्चिम चंपारण और बक्सर क्षेत्र के कुल 23 बागी प्रत्याशियों व नेताओं पर यह एक्शन लिया गया है।

बक्सर जिला में बड़े पैमाने पर बागियों पर कार्रवाई की गयी है। आरजेडी के जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह की अनुशंसा पर पप्पू यादव पूर्व प्रत्याशी डुमरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार, श्रीकांत यादव कमरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार, छेदीलाल राम पूर्व मंत्री राजपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार, लालबाबू यादव, राजद नेता मोहम्मद हसन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजपुर मुख्तार यादव पूर्व प्रखंड अध्यक्ष
नवानगर और पूर्व अध्यक्ष छात्र राजद मोहित यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।

वहीं बांका जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर की अनुशंसा पर अब्दुल हसीम जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद जफर उल हुदा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, पूर्व प्रत्याशी निशा शालिनी उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ, अनिरुद्ध भगत जिला सचिव, रोहित राज शर्मा प्रधान महासचिव जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, सक्रिय कार्यकर्ता खुशबू शर्मा को निष्कासित किया गया है।

पश्चिम चंपारण जिला जनता दल अध्यक्ष वकार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी की अनुशंसा पर रण कौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह प्रदेश प्रदेश महासचिव लोरिया विधानसभा क्षेत्र से रालोसपा उम्मीदवार, विनय यादव जिला प्रधान सचिव शिक्षा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार, मोहम्मद सादिक जिला प्रवक्ता प्रमोद यादव प्रखंड अध्यक्ष मैनाटांड़, अजय यादव प्रखंड अध्यक्ष शिक्षास हामिद जजमा उर्फ राजा एवं नदीम सरवर, जिला महासचिव युवा राजद राजकिशोर यादव, जिला सचिव किसान प्रकोष्ठ और जिला अध्यक्ष पर्यावरण प्रकोष्ठ मुकेश यादव को निष्कासित किया गया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.