City Post Live
NEWS 24x7

रांची से आने वाली गाड़ियों पर प्रशासन की विशेष नजर

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रांची से आने वाली गाड़ियों पर प्रशासन की विशेष नजर

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: कोरोना काल में झारखंड के सबसे बड़े हॉटस्पॉट में तब्दील हुए रांची से कोरोना वायरस का संक्रमण दूसरे जिलों में फैलने का बड़ा खतरा है। सबसे नजदीकी जिले में शामिल रामगढ़ में अब तक कोविड-19 का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला हैं। दोनों जिले इस तरह सड़कों से जुड़े हैं, कि हर दिन वहां से सैकड़ों गाड़ियां यहां आ रही हैं। रामगढ़ जिला प्रशासन की निगाह उन सभी गाड़ियों पर बनी हुई है। डीसी संदीप सिंह और एसपी प्रभात कुमार ने रांची जिले से जुड़े सभी सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी है। यहां तक कि पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती भी हो गई है। इसके बावजूद कोई कमी न रह जाए इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावा अन्य अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है।

डीसी संदीप सिंह के निर्देश पर एसडीओ कीर्तिश्री लगातार रामगढ़ की सीमाओं का मुआयना कर रही हैं। उन्होंने बताया कि रांची जिले से रामगढ़ को जोड़ने के लिए तीन मुख्य मार्ग हैं। इनमें रांची-पटना नेशनल हाईवे, रांची-पतरातु वाया पिथोरिया घाटी और रांची-गोला मार्ग प्रमुख रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। तीनों सीमाओं को सील किया गया है। नेशनल हाईवे पर पुनदाग टोल गेट पर ही रांची से आने वाली सभी मालवाहक गाड़ियों व अन्य छोटी गाड़ियों की पूरी जांच की जा रही है। इसके अलावा पतरातु घाटी में भी सीमा को पूरी तरीके से सील किया गया है। इस रास्ते से सिर्फ वही वाहन प्रवेश करेंगे जिन्हें जिला प्रशासन की अनुमति होगी।
गोला में भी यह निर्देश दिए गए हैं। इन तीनों स्थानों पर मुस्तैद दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट तौर पर यह कहा गया है कि किसी भी वाहन को बिना अनुमति के प्रवेश ना करने दिया जाए। रांची जिले से अब जो भी गाड़ियां आएंगी चाहे वह एंबुलेंस ही क्यों ना हो, उसे भी जिला प्रशासन की अनुमति अनिवार्य कर दी गई है। इसलिए उन्हें भी अब बिना अनुमति के रामगढ़ जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी शीलवंत कुमार भट्ट और अंचल अधिकारी निर्भय कुमार के साथ एसडीओ ने चेक नाका का निरीक्षण भी किया। वहां उन्होंने कहा कि बड़कागांव और चतरा जाने वाले लोग रांची पतरातू मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इस रास्ते पर विशेष निगाह रखने की जरूरत है। यहां तक की इस रास्ते से जाने वाली मालवाहक गाड़ियों को भी स्पष्ट निर्देश देना है, कि वह अपनी गाड़ियों में किसी को भी लिफ्ट ना दें। अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति को जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने दें। उन्होंने कहा कि नियम का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनसे फाइन वसूली जाए।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.