City Post Live
NEWS 24x7

रांची में चार नये कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि, संख्या बढ़कर 66 हुई

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची में चार नये कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि, संख्या बढ़कर 66 हुई

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को चार नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। तीन नये मरीज राजधानी रांची में कोरोना वायरस के हॉट-स्पॉट बन चुके हिन्दपीढ़ी से ही मिले हैं, जबकि एक नये मरीज की पहचान कोविड-19 कंटेनमेंट एरिया से बाहर कांटाटोली इलाके से मिले है। सभी मरीजों को कोविड-19 सेंटर में भर्त्ती कराया गया है। रिम्स प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि शनिवार दोपहर को 78कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आयी,इसमें से चार पॉजिटिव पाये गये और 74 निगेटिव मिले।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को मिले चार कोरोना पॉजिटिव मामलों में से दो लोग पति-पत्नी है। इसके अलावा एक व्यक्ति कांटाटोली के नेताजी नगर का है। इसके अलावा हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में रहने वाली एक अन्य महिला भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। इस महिला की बेटी की कोरोना रिपोर्ट भी शुक्रवार को पॉजिटिव पायी गयी थी। खास बात यह है कि कल कोरोना पॉजिटिव पायी गयी , वह महिला 20 अप्रैल को रिम्स में भर्त्ती हुई थी। 21 अप्रैल को यह सिजेरियन ऑपरेशन से मां बनी थी, बच्चा होने के बाद कल रिम्स से इसे छुट्टी दे दी गयी थी। लेकिन देर शाम कोरोना का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे वापस रिम्स में भर्त्ती करा दिया गया। इस तरह से बच्चे की मां बनी महिला और उसकी मां दोनों कोरोना पॉजिटिव हैं। रेड जोन में शामिल रांची में अब तक 41 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। हॉट स्पॉट बन चुके हिंदपीढ़ी में मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गयी है। वहीं कांटाटोली में एक और बेड़ो में दो पॉजिटिव मिले हैं। यानी कुल 63 मरीजों में से 41रांची में, 10 बोकारो 2 धनबाद, देवघर 2, गिरिडीह में 2, हजारीबाग में 3, सिमडेगा में 2 और गढ़वा के 1 मरीज शामिल है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.