City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में लॉक डाउन के उल्लंघन पर  862 एफआईआर, 1717 गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड में लॉक डाउन के उल्लंघन पर  862 एफआईआर, 1717 गिरफ्तार 

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में अब तक 862 दर्ज किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार लोग डाउन उल्लंघन मामले में 1717 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 3627 लोगों को अभियुक्त बनाया गया हैं।

रांची में सबसे ज्यादा मामले हुए दर्ज

रांची में लॉक डाउन उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। रांची जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के 156 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि धनबाद जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के 96 मामले दर्ज किए गए है। पलामू में 93, जमशेदपुर जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के 81 मामले दर्ज किए गए है।

सबसे कम मामले दर्ज हुए लातेहार में

लातेहार जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। लातेहार में 4 मामले दर्ज किए गए है। लोहरदगा में लॉक डाउन उल्लंघन के 8 मामले दर्ज किए गए है। जबकि रामगढ़ में 6 और पाकुड़ जिले में 5 मामले दर्ज किए गए हैं।

सबसे अधिक जमशेदपुर में हुई गिरफ्तारी

जमशेदपुर जिले में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में सबसे अधिक 699 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चाईबासा जिले में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में 262 ,धनबाद जिले में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रांची में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में 103 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साहिबगंज और पाकुड़ में चार चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैं। जबकि रामगढ़, लोहरदगा और सिमडेगा में एक- एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

इन जिलों में दर्ज किए गए हैं एफआईआर

लॉक डाउन उल्लंघन मामले में झारखंड के 24 जिलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें रांची 156, गुमला 21,लोहरदगा 8, सिमडेगा 7, खूंटी 33, जमशेदपुर 81, चाईबासा 45, सरायकेला 25, पलामू 93, गढ़वा 31, लातेहार 4 ,हजारीबाग1 4, रामगढ़ 6, कोडरमा 21 , चतरा 20, गिरिडीह 53, धनबाद 96, बोकारो 60, दुमका 10, देवघर 23, जामताड़ा 26, गोड्डा 18, पाकुड़ 5, और साहिबगंज में 6 शामिल हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.