City Post Live
NEWS 24x7

जनसंख्या नियंत्रण पर कठोर कानून बनाए सरकार : संजय सेठ

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

जनसंख्या नियंत्रण पर कठोर कानून बनाए सरकार : संजय सेठ

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारत में जनसंख्या विस्फोट का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस मामले में सरकार को अविलंब संज्ञान लेने की जरूरत है। स्थिति विस्फोटक हो और देश की व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो, इससे पहले ही केंद्र सरकार को इस मामले में बिल लाकर कठोर कानून बनाने की जरूरत है। रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में चर्चा के दौरान ये बाते कही। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बेतहाशा जनसंख्या वृद्धि हो रही है जो आने वाले दिनों के लिए खतरनाक संकेत है। वर्तमान समय में भारत की जनसंख्या 130 करोड़ हो चुकी है। आजादी के समय यह संख्या 10 करोड़ के आसपास थी और जनसंख्या बढ़ने की गति यदि यही रहती है तो 2027 तक हम चीन को भी पीछे छोड़ देंगे। 2050 तक हमारी जनसंख्या 160 करोड़ से अधिक होगी। सेठ ने कहा कि हमारे पास संसाधन सीमित है। जिस गति से जनसंख्या बढ़ती है तो हमारे समक्ष कई समस्याएं आने वाली है। हमारी पीढ़ियों को भी कई तरह की समस्याओं से जूझना होगा। जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए अविलंब कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है। नहीं तो इसके दुष्परिणाम सामने आने लगेंगे और हमें काफी नुकसान होने वाला है। चाहे विकास योजनाओं की बात हो, चाहे प्राकृतिक संसाधनों की बात हो, चाहे नागरिकों को आवास, शौचालय, रोजगार आदि उपलब्ध कराने की बात हो, हर तरफ समस्या बढ़ने वाली है।

उन्होंने आग्रह किया की जनसंख्या नियंत्रण बहुत ही जरूरी है। यह तभी संभव है, जब इसके लिए कानून बनाया जाएगा। एक ठोस कानून बनाकर एक दंपत्ति को 2 बच्चे पैदा करने की ही इजाजत मिले। यदि कोई दंपत्ति इसकी अवहेलना करते हैं। तीसरा बच्चा भी पैदा करते हैं तो उन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित करना चाहिए। उनके मतदान का अधिकार भी खत्म कर देना चाहिए। उन्हें हर प्रकार की सुविधा से दूर कर देना चाहिए। तभी जनसंख्या नियंत्रण होगा। इतने बड़े देश में यह सब कुछ व्यवस्थित ढंग से चले, इसके लिए अविलंब  बिल  ला कर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की आवश्यकता है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.