City Post Live
NEWS 24x7

बाढ़ में फंसी वैगन-आर, हार्ट अटैक से टिस्को कर्मी की मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

बाढ़ में फंसी वैगन-आरहार्ट अटैक से टिस्को कर्मी की मौत

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: रामगढ़ जिले में शनिवार को पूरे दिन हुई बारिश ने नदियों में उफान ला दिया है। अचानक आई नदियों में बाढ़ की वजह से एक कार भी नदी में फंस गई। दरअसल यह मामला वेस्ट बोकारो क्षेत्र के बोकारो नदी का है। तेज बारिश के कारण बोकारो नदी के घाटो स्थित छिलका पुल पर कार फंस जाने से गाड़ी में सवार टिस्को कर्मी 58 वर्षीय रमेश कुमार सिन्हा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पति की मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी मृदुला सिन्हा की तबियत भी खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें वेस्ट बोकारो अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। रमेश कुमार सिन्हा वेस्ट बोकारो डिवीजन में अटेंडेंस क्लर्क के रूप में कार्यरत थे। रमेश सिन्हा पिछले एक महीने से हार्ट के बीमारी से वेस्ट बोकारो अस्पताल में इलाजरत थे। शनिवार को दामाद कुमार सत्यजीत के साथ वे बेहतर इलाज के लिए अपनी वैगनआर कार (जेएच01 बीक्यू 8067) से डॉक्टर पीएन सिंह के पास दिखाने रांची जा रहे थे। कार कुमार सत्यजीत चला रहे थे। इस बीच घाटो सारूबेडा पथ पर बने दुनी गांव के पास छिलका पुल पर नदी की तेज धार में सत्यजीत पानी का अंदाजा नहीं लगा पाए। पानी का बहाव काफी तेज था। इसके कारण कार बाढ़ के पानी में फंस गई। कार के पानी में फंसने के बाद रमेश कुमार डर गए और बेहोश हो गए। इसके बाद दामाद कुमार सत्यजीत ने किसी तरह गाड़ी की डिक्की खोली और ससुर रमेश सिन्हा को बाहर निकाला। फिर उन्हें वेस्ट बोकारो अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने रमेश कुमार सिन्हा को मृत घोषित कर दिया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.