City Post Live
NEWS 24x7

होली को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

होली को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात 

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार व रंगों का महापर्व होली राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार सुबह से ही लोग एक दूसरे को रंग लगाने के साथ मस्ती और उत्साह का माहौल में डूबे हुए हैं। पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस के जवान मौजूद है ।असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। होली में भारी बिक्री और खरीदारी के बाद मंगलवार को बाजार में सन्नाटा दिख रहा है। शहर में कहीं-कहीं ही दुकानें खुली हुई हैं। अधिकांश दुकानें त्यौहार के कारण बंद है। आम लोगों के साथ-साथ व्यापारी समुदाय भी पूरे हर्षोल्लास के साथ रंगो का त्यौहार मना रहा है। रंग और अबीर की दुकानें जरूर जहां-तहां खुली हुई दिखाई दे रही है। होली को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद एसएसपी और एसपी को अपने-अपने जिलों में विशेष सतर्कता बरत रहे है। सभी जिलों में लगभग 20 हजार अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया गया है। साथ ही होमगार्ड, रैफ, रैप,आरएफ और आरएसी के जवानों को तैनात किया गया है। एहतियात के तौर पर सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
राजधानी में हुड़दंगियों पर विशेष नजर
होली को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। सुरक्षा को लेकर 3000 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर सादे लिबास में भी महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।रैफ, रैप और होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। पूरे शहर पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे है। साथ ही पीसीआर और टाइगर पुलिस भी लगातार गश्ती कर रही है। होली को लेकर पुलिस विशेष अलर्ट पर है। सभी धार्मिक स्थलों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सभी थानों में क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात किए गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले के खिलाफ डंकन ड्राइव अभियान भी चलाया जा रहा है। एसएसपी अनीश गुप्ता खुद कंट्रोल रूम से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को लगातार वायरलेस पर निर्देश दे रहे हैं।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.