City Post Live
NEWS 24x7

पांच लाख के इनामी जोनल कमांडर और एरिया कमांडर ने किया सरेंडर

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

पांच लाख के इनामी  जोनल कमांडर और एरिया कमांडर ने किया सरेंडर

सिटी पोस्ट लाइव, सिमडेगा/रांची: पांच लाख रूपये के इनामी प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के जोनल कमांडर विनोद पंडित उर्फ विनोद दास और भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर गणेश लोहरा उर्फ भगवान ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। मौके पर सिमडेगा एसपी संजीव कुमार सिंह और सीआरपीएफ कमांडेंट मौजूद थे। एसपी ने बताया कि विनोद पंडित के खिलाफ 17 मामले और गणेश लोहरा पर चार मामले दर्ज हैं। एसपी ने विनोद को पांच लाख एवं गणेश को दो लाख का चेक दिया। दोनों ने सरकार के सरेंडर नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। दोनों नक्सलियों ने कहा कि संगठन में अब गरीबों का शोषण हो रहा है। इसलिए उनलोगों ने सरेंडर किया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.