City Post Live
NEWS 24x7

गोपालगंज : डायन बताकर महिला के पति की पिटाई, आपसी रंजिश का है मामला!

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

गोपालगंज : डायन बताकर महिला के पति की पिटाई, आपसी रंजिश का है मामला!

सिटी पोस्ट लाइव : विज्ञान का दायरा प्रति-दिन बढ़ता जा रहा है और विकास के नित्य नए-नए मानदंड तय किए जा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा समाज अंधविश्वास में ही डूबा हुआ है। स्थिति यह है कि डायन के नाम पर त्रासदी अब भी जारी है। समाज की पिछड़ी मानसिकता का ही द्योतक है कि थावे थाना क्षेत्र के भुसाव गांव में कुछ लोगों ने एक महिला को डायन बताकर उसके साथ बदसुलूकी की और जब उसके पति ने जब इसका विरोध किया तब उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। घायल व्यक्ति थावे थाना क्षेत्र के भुसाव गांव के स्व गोपाल ठाकुर के 50 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर ठाकुर है।

घायल श्याम सुंदर ठाकुर के पुत्र मुन्ना ठाकुर ने बताया की उनकी माँ ब्रिज कुमारो देवी अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी गांव के मुनेश्वर ठाकुर समेत कुछ लोग वहां पर आए और उनके माँ को डायन बता कर उनसे बत्तमीजी करने लगे और उन्हें अपशब्द कहने लगे। जब उनके पिता श्याम सुंदर ठाकुर ने इसका विरोध किया तब मुनेश्वर ठाकुर समेत गांव के करीब आधा दर्जन लोगों ने उनके उपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

वहीं दुसरे पक्ष की माने तो उनका कहना है की मुनेश्वर ठाकुर अपने पुरे परिवार के साथ अपने घर खाना खा रहे थे। तभी पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर श्याम सुंदर ठाकुर अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट की। जिसमे महिला समेत करीब पांच लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों को भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ सभी घायलों का इलाज चल रह है।

गोपालगंज से अयाज अहमद की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.