City Post Live
NEWS 24x7

रांची में ठंड का कहर जारी, चार व पांच फरवरी को हो सकती है बारिश

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रांची में ठंड का कहर जारी, चार व पांच फरवरी को हो सकती है बारिश

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची के आसपास के इलाकों में ठंड का कहर जारी है। शहर के कांके डैम और धुर्वा डैम के अलावा आसपास के क्षेत्रों में ठंड पड़ रही है। हालांकि पहले की अपेक्षा थोड़ी कमी आयी है। इधर, उत्तर-पूर्व में हो रही वर्फबारी व बारिश तथा पश्चिमी विक्षोभ का असर भी झारखंड में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार तीन फरवरी तक सुबह में कुहासा रहेगा। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे। ठंड हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठंड बढ़ने की आशंका है। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि चार और पांच फरवरी को राजधानी के अलावा राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। गुरूवार को भी आसमान में बादल छाये रहे। जबकि बुधवार की रात पांच से सात मिमी वर्षा हुई थी। बादल छाये रहने के कारण रांची का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.