City Post Live
NEWS 24x7

धनबाद में वाट्सएप मैसेज से दो पक्षो में विवाद, पत्थरबाजी और तोड़फोड़

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

धनबाद में वाट्सएप मैसेज से दो पक्षो में विवाद, पत्थरबाजी और तोड़फोड़

सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: कोयलांचल के झरिया पुलिस अंचल क्षेत्र में गुरुवार को एक वाट्सएप मैसेज के दौरान दो पक्षो में विवाद पैदा हो गया। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एक धर्म विशेष के लोगों ने दूसरे धर्म विशेष के लोगों पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ जैसी घटना को भी अंजाम दिया। इसके बाद क्षेत्र में शांति स्थापित करने को लेकर धनबाद पुलिस ने इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। जानकारी के अनुसार झरिया में किसी युवक ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट डाला। इससे एक धर्म विशेष के लोग भड़क गए। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ने लगा। लोगों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर झरिया थाना का घेराव किया। इस दौरान सड़क पर जा रहे कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई।

वहीं कुछ लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक विशेष धर्म के द्वारा मोहल्ले में घुसकर न सिर्फ पत्थरबाजी की गई, बल्कि घर के पास खड़ी मोटरसाइकिल, घर की पाइप लाइन तोड़ दी गयी। साथ ही घर में घुस कर महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई। बताया जा रहा है कि झरिया के राजबाड़ी में भी कई दुकानों में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।  इसी बीच एक अलग विवादित पोस्ट को लेकर झरिया के ही फुसबंग्ला में बवाल देखा गया।

यहां भी एक विशेष समुदाय के लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग भी सड़क पर उतर आए। कतरास मोड़ को जाम करने की कवायद की जाने लगी। मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह समझाबुझा कर मामला शांत कराया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.