City Post Live
NEWS 24x7

नक्सलियों का मंसूबा विफल, 20 किलो का लैंड माइंस बरामद

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

नक्सलियों का मंसूबा विफल, 20 किलो का लैंड माइंस बरामद

सिटी पोस्ट लाइव,  रांची: चतरा पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के बनियाबान्ध के मुख्य सड़क से लगभग 20 किलो का लैंड माइंस बम बरामद किया है। चतरा एसपी अखिलेश वारियर ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विधानसभा चुनाव में खलल डालने और पुलिस को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा एक शक्तिशाली लैंड मांइस बम लगाया गया है। सूचना के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता के सर्च अभियान चलाया गया। सर्च के दौरान सड़क में मिट्टी के नीचे लैंड मांइस बरामद किया गया। लैंड माइंस को सुरक्षाबलों ने जंगल में डिफ्यूज कर दिया। एसपी ने बताया कि नक्सलियों के मंसूबे को एकबार फिर से विफल कर दिया गया है। अभियान का नेतृत्व एएसपी अभियान निगम प्रसाद, जिला पुलिस, सैट 5 , सीआरपीएफ 190 बटालियन के  सहायक कमाडेंट कुलदीप कुमार शामिल थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.