City Post Live
NEWS 24x7

सड़क दुघर्टना में नाबालिग की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सड़क दुघर्टना में नाबालिग की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
सिटी पोस्ट लाइव, कोडरमा: कोडरमा के नवलशाही थाना अंतर्गत कोडरमा-गिरीडीह मुख्य मार्ग पर ग्राम नवादा (पहाड़पुर) के समीप लॉरी ने बाइक सवार तीन सगे भाइयों ‌को रौंद दिया। हादसे में 9 वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं अन्य दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डोमचांच प्रखंड अंतर्गत धरगांव पंचायत ग्राम शेरसिंघा निवासी तालो टुडु अपने पूरे परिवार के साथ धरगांव पंचायत के मुखिया सुरेश यादव से भेंटकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तालों टुडु अपनी पत्नी एवं बहू के साथ ऑटो से घर वापस लौट रहे थे। वही तालों टुडु के तीन पुत्र विजय टुडू (35),  मंटू टुडू (22), सुनील टुडू (9) एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। नवादा चौक से धरगांव की ओर जैसे ही अपनी मोटरसाइकिल मुड़ी, डोमचांच की ओर से आ रही लॉरी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे सुनील टूडू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि विजय टूडू एवं मंटू टुडू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर नवालशाही थाना प्रभारी श्यामलाल यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगो की मदद से सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुनील टूडू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विजय टूडू एवं मंटू टुडू के प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफ़र कर दिया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.