City Post Live
NEWS 24x7

24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

25 अक्टूबर को भी पूरे राज्य में बारिश के आसार, नदियां उफान पर

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के तकरीबन हर हिस्से में बुधवार शाम से ही तेज बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह भी लोगों को तेज बारिश का सामना करना पड़ा। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं। खासकर आज सुबह में बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश से राज्य की लगभग सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति में धनतेरस और दीपावली की खरीदारी पर असर पड़ना स्वाभाविक है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 अक्टूबर को लगभग पूरे राज्य में अच्छी बारिश के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है। रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में बुधवार से ही बदलते मौसम का असर नजर आने लगा था। शाम से बारिश भी शुरू हो गई। जो गुरुवार तक जारी रही। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और मिनिमम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन दिख रहा है। दक्षिणी-उत्तरी बंगाल और झारखंड में इसका व्यापक असर है। मौसम विभाग ने इसे लेकर झारखंड में चेतावनी जारी की है। कहा है कि राज्य के पश्चिमी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 24 अक्तूबर को  सिमडेगा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा में व्यापक असर है मध्य जिलों रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा के साथ ही चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिलों को भी चेतावनी वाली सूची में शामिल किया गया है। इस दौरान इन जिलों में कहीं-कहीं 65 से लेकर करीब 204 मिमी तक बारिश हो सकती है।

25 अक्तूबर को भी

सिमडेगा,  गुमला, लातेहार, गढ़वा, पलामू, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, साहेबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों में 65 से लेकर 115 मिमी तक बारिश हो सकती है। 26 को मौसम सामान्य रहेगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.