City Post Live
NEWS 24x7

बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर
सिटी पोस्ट लाइव,  रांची: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दो बाइक पर सवार होकर आए चार अपराधियों ने अनुज सिन्हा नाम के युवक पर फायरिंग की। अनुज को एक गोली लगी और वह घटनास्थल पर ही वह गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। आनन-फानन में उसे पहले गुरु नानक अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी कमर में एक गोली लगी है। बताया जाता है कि अनुज सिन्हा पार्षद प्रत्याशी रही जूली सिन्हा के देवर है। हटिया एएसपी विनीत कुमार ने बताया कि फायरिंग में घायल अनुज को अस्पताल ले जाया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.