City Post Live
NEWS 24x7

रांची के सांसद संजय सेठ ने की अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची के सांसद संजय सेठ ने की अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग
सिटी पोस्ट लाइव,  रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने लालपुर थाना क्षेत्र के अमरावती कॉन्प्लेक्स स्थित गहना घर के संचालक रोहित और राहुल खिखाल को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की घटना की निंदा की है। सेठ  ने प्रशासन से अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अपराधी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे। किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने प्रशासन से इसकी जांच कर अविलंब अपराधियों को गिरफ्तार करने को कहा। उन्होंने प्रशासन से प्रत्येक दिन रांची शहर में गहन गश्ती करने और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.