City Post Live
NEWS 24x7

रिम्स ऑडिटोरियम में भाजयुमो की सोशल मीडिया कार्यशाला आयोजित

युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति : नन्द किशोर यादव 

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रिम्स ऑडिटोरियम में भाजयुमो की सोशल मीडिया कार्यशाला आयोजित
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश की ओर से शुक्रवार को रिम्स ऑडिटोरियम में सोशल मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री नन्द किशोर यादव ने संबोधन करते हुए कहा की युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है जिस प्रकार पूरे देश में टेक्नोलॉजी बढ़ रही है, उसके अनुरूप हमें खुद में भी बदलाव लाना होगा। आज का दौर सोशल मीडिया का है। अतः युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों से जनता को अवगत करवाना एक अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया जनता से जुड़ने का एक सरल माध्यम है। इसकी उपयोगिता अगर सकारात्मक रूप से होगी तो निश्चित रूप से यह पार्टी के लिए लाभदायक होगी। हम सौभाग्यशाली है कि  हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने  में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन किया है। इससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। गुजरात प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला ने कहा कि झारखंड प्रदेश भाजयुमो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को देख कर अंदाजा हो गया है कि इस बार भाजपा अपनी ताकत पर 65 पार का लक्ष्य शत  प्रतिशत साधेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ताओं ने अपनी सुदृढ़ कार्यप्रणाली का परिचय दिया है जिसका प्रमाण हमें तमाम राष्ट्रीय कार्यक्रमों में देखने को मिलता है। इस कारण आज राष्ट्रीय पटल पर झारखण्ड की एक अलग पहचान है। भाजयुमो के राष्ट्रीय संयोजक (सोशल मीडिया एवं आईटी) देवांग दवे ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया काफी अहम है। देश की सर्वाधिक आबादी सोशल मीडिया पर है। देवांग ने पूरे 45 मिनट के सत्र में बिंदुवार तरीके से कार्यकर्ताओ को फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर के सकारात्मक संचालन के लिए प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, कुणाल यादव, वरुण तिवारी, भाजपा कार्यसमिति सदस्य विनय चौबे, स्वप्निल सिंह, बिजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
संयमित और मर्यादित रूप से करें सोशल मीडिया का इस्तेमालः धर्मपाल सिंह
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता सहनशीलता के साथ ही काफी संस्कारी हैं। अतः सोशल मीडिया का इस्तेमाल संयमित एवं मर्यादित रूप से होना चाहिए। ताकि पार्टी की छवि स्वच्छ रहे और ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा से जुड़ें। इस मौके पर उन्होंने जन आकांक्षा पेटी के बारे में भी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया। इस पेटी के माध्यम से पार्टी लोगों की राय लेकर इस बार के घोषणा पत्र का निर्माण करेगी। यह पेटी राज्य के सभी मंडलों में जाएगी और वहां के लोगों  के आकांक्षाओं को जानने की कोशिश करेगी। यह कार्यक्रम पूरे राज्य में 21, 22 और 23 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.