City Post Live
NEWS 24x7

शाहपुर जलापूर्ति योजना अपने निजी खर्च से शुरू कराएंगे : केएन त्रिपाठी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

शाहपुर जलापूर्ति योजना अपने निजी खर्च से शुरू कराएंगे : केएन  त्रिपाठी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पूजा पंडालों का भ्रमण करते हुए रविवार को पलामू के शाहपुर पहुंचे। वहां के ग्रामीणों ने त्रिपाठी को अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि शाहपुर का जलापूर्ति योजना तीन माह से बंद पड़ा है। इस कारण यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाहपुर के लोगों की बात सुनने के बाद पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को अपने निजी खर्च से शुरू करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। उन्होंने कहा कि अभी बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को शुरू कराने के लिए 10 हजार रुपये तत्काल देते हैं। बाद में जितना भी खर्च होगा वह अपने स्तर से देंगे। त्रिपाठी ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि को इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि शाहपुर जलापूर्ति योजना तीन माह से बंद पड़ा है। इसे लेकर नगर निगम के मेयर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन भी पूरी तरह से बेखबर है। त्रिपाठी द्वारा अपने निजी खर्च पर शाहपुर जलापूर्ति योजना शुरू कराने की घोषणा से यहां के लोग काफी खुश नजर आए। यहां के लोगों ने बताया कि जलापूर्ति बंद रहने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.